गजब एमपी में पंचायत सचिव की दो पत्नी सरपंच पद के मैदान में, तीसरी पत्नी भी चुनाव लड़ रही


गजब एमपी में पंचायत सचिव की दो पत्नी सरपंच पद के मैदान में, तीसरी पत्नी भी चुनाव लड़ रही

सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक पंचायत सचिव की तीन पत्नियां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य अजमा रही, सबसे दिलचस्प यह है की दो पत्नियां सरपंच पद के लिए आपस में आमने-सामने मैदान में है, जिनमें एक निवर्तमान सरपंच हैं। जबकि तीसरी पत्नी जनपद सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहीं हैं। पंचायत सचिव पति अब दूसरे पंचायत में पदस्थ है
ये दिलचस्प मामला पंचायत पीपरखाड़ से सामने आया है जहां कठदहा पंचायत में पदस्थ सचिव सुखराम सिंह गोड़ की तीन पत्नियां है पहली पत्नी कुसुम कली सिंह दूसरी पत्नी गीता सिंह जबकि तीसरी पत्नी उर्मिला सिंह है। दूसरी नंबर की पत्नी गीता सिंह निवर्तमान सरपंच रही है पहले नंबर की पत्नी कुसुम कली सिंह और दूसरे नंबर की पत्नी गीता सिंह पीपरखाड़ से सरपंच पद के लिए आमने सामने हैं जबकि तीसरे नंबर की पत्नी उर्मिला सिंह जनपद पंचायत देवसर के वार्ड क्रमांक 13 से सदस्य पद के लिए प्रत्याशी हैं देवसर जनपद के सीईओ बीके सिंह ने समस्त कर्मचारियों एक पत्र जारी करके जानकारी मांगी थी कि अगर किसी भी कर्मचारी कि कोई सदस्य त्रिस्तरीय पंचायत में हिस्सा ले रहे तो उसकी जानकारी प्रस्तुत करें उस दौरान पंचायत सचिव कठदहा सुखराम सिंह ने दो पत्नियों की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी थी जो कि चुनाव लड़ रही है जबकि दूसरे नंबर की पत्नी गीता सिंह निवर्तमान में सरपंच है उसकी जानकारी छिपाई थी। पंचायत सचिव तीन पत्नियों का मामला सामने आने के बाद और जानकारी छिपाने के आरोप में जनपद सीईओ ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी की है।

 


By - SAGAR TV NEWS
18-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.