पानी भरने की बात पर दो युवकों में हुई बातचीत और एक युवक ने किया ऐसा काम !

 

हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो युवकों के बीच इतना विवाद बढ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक की जान ले ली। हालांकि, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला छतरपुर जिले से सामने आया है।
जानकारी मुताबिक बाजना थानांर्गत भीमकुण्ड तिराहा में लगे हैंडपंप से पानी भरने के लिए युवक हरिदास अहिरवार बीती रात गया था। जहाँ पानी भरने को लेकर उसका विवाद मनोज अहिरवार से हो गया, मनोज ने उसे यहां लगे हैंडपंप से पानी नही भरने को कहा। जिससे हरदास नाराज हो गया और वह जबर्दस्ती हैंडपंप से पानी भरने लगा, तभी मनोज ने हरदास के सिर पर पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते मंे उसने दम तोड दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में एसपी सचिन शर्मा ने बताया


By - Sagar tv news
17-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.