सागर-5 हजार पदों पर भर्तियां पाने दर-दर की ठोकरें खा रहे युवक-युवतियां !

 

सागर-5 हजार पदों पर भर्तियां पाने दर-दर की ठोकरें खा रहे युवक-युवतियां !साल 2018 में भारत सरकार द्वारा अर्धसैनिक बल में 60 हजार नौकरियां निकाली थी। लेकिन इसमें 5 हजार पदों पर भर्तियां नहीं हुई थी। जिसके बाद से अपने अधिकारों के लिए युवा सड़कों पर हैं। इस बीच कई सारे युवक युवतियां सागर जिले के गौरझामर पहुंचे थे। दरअसल ये सभी अर्धसैनिक बल यानी पैरामिलिट्री फ़ोर्स में नियुक्ति न मिलने के कारण नागपुर से दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रहे हैं।
बताया गया की 60 हजार में से 55 हजार लड़के-लड़कियों को ही नियुक्ति मिली थी। उसमें से बचे हुए 5 हजार पद आज तक नहीं भरे गए। जिसके लिए ये सभी पिछले 16 महीने से अंदोलन कर रहे हैं। इसमें शामिल युवक युवतियां कई प्रदेशों से हैं। नियुक्तियों को लेकर इन लोगों ने पहले भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था। फिर भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। जिससे इनमें गुस्सा है। इनकी नियुक्तियों के लिए 3 बार संसद भवन में भी आवाज उठाई गई। लेकिन फिर भी सरकार ने नहीं सुनी।


By - Prahlad Sahu Sagar TV News from Gourjhamar.
16-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.