चुनाव की अधिसूचना के बाद भी मुख्य जगहों पर लगे हैं भाजपा नेताओं के होर्डिंग्स,बैनर ! | SAGAR TV 24X7

 

एमपी के शिवपुरी में चुनावी अधिसूचना जारी हुए दस दिन से भी ज्यादा बीत गए हैं। लेकिन इसके बाद भी भाजपा नेताओं के बैनर, होर्डिंग, पोस्टर और फ्लेक्स मुख्य चौराहों और राजमार्गों पर लगे हुए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अलावा शिवपुरी गुना सांसद केपी यादव के हैं। मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का कहना है। कि इस सिलसिले में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी को सर्वदलीय बैठक में अवगत करा दिया गया था। उन्होंने आश्वस्त किया था की सभी विज्ञापनों को ढकवा दिया जाएगा। कुछ पर कपड़े डाल भी दिए हैं। लेकिन अभी भी बहुत विज्ञापन बाकि हैं।
वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इस सच्चाई को स्वीकारते हुए कहा कि बिलकुल सभी विज्ञापन नहीं ढके है। ऐसी जानकारी मिली है। ऐसा इसलिए हुआ है। क्योंकि नगरीय निकाय और जिला पंचायत के चुनाव एक साथ आ गए। अमला सीमित है। लेकिन जो भी बाकी हैं वो ढकवा लिए जायेंगे।


By - Rakesh Bhoj shivpuri
16-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.