जमीन का मामला सुलझाने गई पुलिस के साथ लोगों ने किया ऐसा ! || STVN INDIA ||

 

जमीन का विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। जिसमें एक एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में किया गया है। ये पूरी घटना बिहार के मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाने के राजपुर बहूआरा गांव से सामने आई है। मामला बीते दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है की लोग पुलिस की गाड़ी पर हमला कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को बहुआरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जहां एक पक्ष ने कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन इसके पहले पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष से पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।

ऐसा आरोप है की पुलिस गांव में पहले पीड़ित पक्ष के आवेदनकर्ता परिवार से मिले बगैर पूसरे पक्ष के पास पहुंची। वहां कई देर बात की। इसके बाद पीड़ित पक्ष के पास आई। जब पुलिस महिला जुबैदा खातून से पूछताछ कर रही थी तभी आसपास के लोग आ गए जिन्होंने पुलिस को खदेड़ा और इसके बाद पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिए है। वहीं अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


By - Sagar tv news
14-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.