तेंदुए और साइकिल सवार के बीच जो हुआ उसे देख शायद विश्वास न हो- देखिये CCTV फुटेज

 

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
दरअसल असम के कई इलाकों में बाढ़ आई है. ऐसे में काजीरंगा से करबियांगलोंग तक लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। लोग साइकिल, दोपहिया और चौपहिया वाहन से निकल रहे हैं। ऐसे में अक्सर जानवर सड़क पर आ जाते हैं, क्योंकि यह जंगली इलाका है, जब एक व्यक्ति साइकिल से वहां से निकल रहा था, तभी तेंदुए ने एक साइकिल सवार पर हमला कर दिया। लेकिन वह बाल बाल बच गया। वही, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ रमेश कुमार गोगोई ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए क्षेत्र में वाहन न रोकें। जंगली जानवरों से बचने के लिए सावधानी बरते।


By - SAGAR TV NEWS
14-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.