मैहर दर्शन करने जा रहा था परिवार 3 लोग इस तरह रुख्सत हो गए !
मां शारदा के दर्शन करने मैहर जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सडक हादसे में जान चली गई। इनमें एक बच्ची भी शामिल है। बताया गया की यह लोग कार से जा रहे थे जो ट्रक से जा टकराई। घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के दुआरी बाईपास पर हुई। जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर करीब 5 लोग प्रयागराज से मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन करने जा रहे थे। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग भी थे। जैसे ही इनकी कार रीवा के पास पहुंची। तभी दुआरी बाईपास पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार का चालक गति को नियंत्रित नहीं कर सका और जिससे ट्रक से टक्कर हो गयी। जो इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कार में सवार एक बच्ची समेत 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। साथ ही चार अन्य घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा ने जानकारी दी