सागर- अपने हक़ के लिए सैंकड़ों किमी की पैदल मार्च कर रहे युवा

 

अर्धसैनिक बल 2018 में नौजवानों के साथ हुए छल के कारण आज देश का युवा सड़कों पर पैदल मार्च करने को मजबूर हो गया है। जब ये युवा सागर जिले के देवरी क्षेत्र में पहुंचे तो स्थानीय विधायक हर्ष यादव ने सभी से मुलाकात कर उनकी हौसला आफजाई की। दरअसल साल 2018 में एसएससी के माध्यम से हुई भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल फिट अभ्यर्थियों की नियुक्ति न करने को लेकर आक्रोशित युवाओं द्वारा नागपुर से दिल्ली तक पैदल मार्च कर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस शामिल युवा कई प्रदेशों से हैं। जिनमें युवतियां भी मौजूद हैं।
देवरी के महाराजपुर पहुंचने पर देवरी विधायक हर्ष यादव ने उनका स्वागत किया। साथ ही कुछ दूरी तक पैदल मार्च भी किया। विधायक ने महाराजपुर में उनके  भोजन और रुकने की भी व्यवस्था की थी। बताया जा रहा है। की गुजरात ,झारखंड ,यूपी ,महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, असम ,बेस्ट बंगाल जैसे प्रदेशों से युवा रोजगार के लिए सड़कों पर हैं। युवाओं में महाराष्ट्र निवासी विशाल लांडगे ने विधायक हर्ष यादव से कहा है कि देश के नौजवान को रोजगार के लिए सरकार भटका रही है भर्ती होती है। निरस्त हो जाती है


By - SAGAR TV NEWS
13-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.