देवर और जेठ करना चाहते हैं गन्दा काम पति भी दे रहा साथ ! || SAGAR TV NEWS ||

 

एक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा की उसके जेठ और देवर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहते हैं। जिसको लेकर उसके साथ मारपीट की जाती है। मामला एमपी के शिवपुरी का है। जहां यूपी के फतेहपुर की रहने वाली एक महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर फरियाद लगाई की उसके जेठ और देवर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं। लेकिन जब वो मना करती है तो उसके साथ में मारपीट की जाती है। यह सिलसिला बीते एक साल से चल रहा है। महिला का आरोप है की देवर और जेठ की मारपीट के चलते उसका गर्भपात भी हो गया। ऐसे में उसकी मदद उसका पति भी नहीं कर रहा है। वह अपने भाइयों की तरफ ही बोलता है। जब इसकी शिकायत सास से की गई तो वह भी बहू का पक्ष नहीं ले रही है।
महिला के मुताबिक उसकी शादी बीते साल मई में हुई थी। वह मुरैना की रहने वाली है। उसके साथ ऐसा अब हो रहा है लेकिन पति सुन नहीं रहा है। जिससे अब वो एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर पहुंची।


By - Rakesh Bhoj shivpuri
13-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.