सागर/खुरई- 4 वार्डों में निर्विरोध हुए चुनाव बाकी प्रत्याशी लगा रहे जोर आजमाइश || SAGAR TV NEWS ||

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते सागर जिले के खुरई में नामांकन वापिसी के आखिरी दिन 14 दावेदारों ने अपने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। इसके पहले 4 वार्डो में निर्विरोध चुनाव हो गया है। अब 90 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। इस चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक खुरई जनपद अंतर्गत कुल 22 वार्डों के लिये 105 आवेदनों में से एक नामांकन को पहले ही निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद 14 दावेदारों ने अपने नाम वापिस ले लिये थे। जबकि वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक 7 पर लक्ष्मण सिंह आदिवासी, वार्ड नंबर 17 पर हेमलता दांगी, वार्ड नंबर 18 से सीमादेवी ठाकुर और वार्ड नंबर 20 से अंकित सिंह ठाकुर निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बताया गया की अब चुनावी मैदान में 90 प्रत्याशी उतरे हैं। जो एक दूसरे को कांटे की रिटर्निंग अधिकारी इसरार खान ने बताया कि जनपद के सभी वार्डाे की स्थिति क्लियर हो चुकी है। 4 वार्डों के अलावा बाकी वार्डाे में चुनाव कराये जाएंगे।


By - Sagar tv news
12-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.