सागर-इस पंचायत में महिलाओं की सरकार सरपंच-पंच निर्विरोध चुने गए || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बटयावदा में अब महिलाओं की सरकार होगी क्योंकि यहां पर सरपंच, पंच सभी के सभी महिलाएं हैं। जो निर्विरोध चुनकर आई है। इस पंचायत की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का अच्छा उदाहरण पेश किया है।
बटयावदा पंचायत जहां तीन गांवों को मिलाकर बनी इस पंचायत में इस बार चुनाव नही हुए। लोगों ने आपसी सहमति से अपनी गांव की सरकार चुन ली है। वो भी निर्विरोध। इतना ही नही सरपंच समेत सभी अठारह पंच महिलाएं ही निर्विरोध चुनकर आई हैं। निर्विरोध होने के चलते इस पंचायत को सरकार प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करेगी। सरपंच शोभा कहती हैं की सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से सबसे पहले गांव में घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। क्योंकि महिलाओं को पानी को लेकर खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक खेल मैदान भी बनाया जाएगा। ताकि बच्चे वहां पर खेले और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सके। उन्होंने निर्विरोध पंचायत होने का श्रेय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को दिया।
वही निर्विरोध चुनकर आई महिला पचों का कहना है की पंचायत के विकास में सरपंच के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेंगे।--------इसको लेकर राहतगढ़ तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर ने जानकारी दी।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
12-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.