सागर-कोबरा के निकलने से डरे ग्रामीण, एक व्यक्ति पहुँचा अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के आपचंद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सांप ने व्यक्ति को डस लिया आनन फानन में उसे इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, वहीं इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद गढ़ाकोटा वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर लखन सिंह, हरपाल सिंह, मोनी ठाकुर मौके पर पहुँचे, फिर सागर से स्नेक कैचर अकील बाबा को बुलाया गया,
स्नेक कैचर अकील बाबा मौके पर पहुंचे। लेकिन सांप एक मकान की दीवार में बनी बिल में घुस गया था। जिसके बाद दीवार को तोड़ा गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया। अकील बाबा ने बताया कि गांव में निकला सांप कोबरा प्रजाति का था। वह करीब 6 फीट लंबा था। सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
दरअसल, आबचंद गांव जंगल के बीच स्थित है। गुरुवार दोपहर गांव में सांप निकला। सांप ने गांव के खिलान अहिरवार को फन मार दिया। सांप के डसने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया था।


By - Sagar tv news
09-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.