मंत्री भूपेंद्र सिंह का कांग्रेस पर तंज कांग्रेस में कार्यकर्ता नहीं सब नेता होते हैं ! SAGAR TV NEWS
सागर जिले के खुरई में प्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस की प्रस्तावित यात्राओं को लेकर बयान देते हुए तंज कसा है। कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यात्रा के लिए कार्यकर्ताओ की जरूरत होती है। और कांग्रेस में कार्यकर्ता तो होते नही वहां तो सब नेता ही होते हैं। यात्रा को चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि कांग्रेस को कोई यात्रा निकालने का नैतिक अधिकार है ही नही, कांग्रेस ने मप्र की जनता को केवल धोखा दिया है। लिहाजा कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालना चाहिए।