लखपति बनाने के झांसा देकर लोगों को लूटने वाली गैंग का खुलासा,नगदी गहने बरामद || SAGAR TV NEWS ||

 

लॉटरी निकालकर जल्द लखपति बनाने का झांसा देकर लोगों से कैश और गोल्ड ठगने वाले अन्तर्राज्जीय गैंग को पुलिस ने पकड़ने सफलता हासिल की है। इस गैंग के 7 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मामला ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र का है।
बताया गया की उपनगर मुरार के रामलीला मैदान के पास कुछ लोग राह चलते लोगों को लॉटरी निकालने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। जिस पर टीआई शैलेन्द्र भार्गव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां मैदान के पास कुछ लोग एक साथ खड़े दिखे। पुलिस को देख कुछ लोगों ने बताया कि यह लोग कम रुपए में ज्यादा रुपए की लॉटरी निकालने की बात कर रहे हैं। साथ ही लॉटरी निकलने के बाद रुपए भी नहीं दिए जा रहे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर 7 लोगों को दबोचा। पूछताछ में सामने आया की ये मूल रूप से मेवात, फरीदाबाद और आगरा के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने नाम प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार जोगी, पवन गोस्वामी, हाकिम गोस्वामी, मोहन गोस्वामी, महेन्द्र गोस्वामी, करन गोस्वामी बताए। जो 20 दिन से पड़ाव स्थित एक होटल में रुके थे। पुलिस ने इनके पास से 50 हजार रुपए, 5 सोने की अंगूठी, 3 सोने की चौन, 7 मोबाइल समेत करीब 2 लाख रुपए का सामान बरामद किया।
बदमाश राह चलते लोगों को रोककर लॉटरी में मोटी रकम निकालने का झांसा देते थे। शुरुआत 100-500 से होती थी इसके बाद उसे लॉटरी में ज्यादा पैसे लगाकर मोटी रकम ईनाम में निकलने का झांसा देकर रूपये हड़प लेते थे। कई दफा लोग गहने तक लगा देते थे।


By - Sagar tv news
08-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.