डंपर की वजह से माँ-बेटी सहित 4 लोगों की सांसे रुक गई

रायसेन-सागर रोड पर स्थित देवनगर और आमखेड़ा के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मां-बेटी सहित चार लोगों की जान चली गई, 4 लोग घायल भी हैं जिन का इलाज चल रहा है, यह परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था, घर से करीब 500 मीटर दूर हाईवे पर निकले ही थे कि सागर की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। जिससे कार पलट गई। कार में सभी लोग बुरी तरह दब गए। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और खुद ही घायलों को बाहर निकालने लगे। सुरजीत, सास रामबाई, देवर प्रमोद और बुआ सास गुड्डी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया। वहीं, ड्राइवर मनोहर के साथ अनीता बेटी नित्या और बुआ साधना की जान चली गई। जानकारी लगते ही गांव में मातम छा गया।


By - SAGAR TV NEWS
08-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.