देखिये सरकारी तंत्र की वजह से एक पिता दुनिया से गई अपनी बेटी को कैसे ले जा रहा है ! | SAGAR TV NEWS

 

एक पिता के कंधे पर उसकी बच्ची की डेड बॉडी नहीं जा रही बल्कि सरकारी तंत्र की अर्थी भी जा रही है। शर्मसार करती हुई ये तस्वीरें एमपी के छतरपुर जिले से सामने आयी हैं। जहां एक गरीब पिता को उसकी बच्ची की जान चले जाने के बाद नगर परिषद् से एक वाहन तक नसीब नहीं हो सका जिससे वो उसे घर तक ले जाता। उसके पास कोई और चारा भी नहीं था तो कुछ इसी तरह से गोदी में अपनी बच्ची को लेकर चला आया। मामला छतरपुर के बक्स्वाहा का जहां नगर परिषद का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है। दरअसल एक चार साल की बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गयी थी। उसका घर वहां से करीब चार किलोमीटर था। पिता ने डेड बॉडी ले जाने के लिए वाहन की बात की लेकिन उसे मना कर दिया गया। जब परेशान पिता को कुछ समझ नहीं आया तो वो बेटी की डेड बॉडी को गोदी में लेकर ही चल पड़ा। लेकिन जब जानकारी लगने पर लोगों ने हस्तक्षेप किया तब कहीं जाकर वाहन मिल सका।
फिलहाल मामला सामने आने के बाद जिम्मेदारों ने इसकी जांच कराने की बात कही है।


By - Himanshu Agarwal Chhatarpur (M.P.)
08-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.