सवा करोड़ गबन के मामले पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता गिरफ्तार,मिली जमानत

 

एक 8 साल पुराने गबन के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय कुमार ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। हालांकि इसके बाद उन्हें जमानत मिल गयी। मामला एमपी के बैतूल का है। बताया गया की 2014 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सवा करोड़ के गबन के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आरोपी विनय कुमार ओझा आठ साल से फरार थे।
मुलताई थाना क्षेत्र के जौलखेड़ा में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहे विनय कुमार ओझा को मुलताई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। तभी पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया और पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया था।
दरअसल मुलताई क्षेत्र के तरोडा बुजुर्ग निवासी दर्शन नाम के किसान की जाएं जाने के बाद उसके नाम से खाता खोलकर रुपए निकाल लिए गए थे। ऐसे ही अन्य कई किसानों को पता भी नही और उनके नाम से किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर फर्जीवाड़ा कर राशि निकाली गई थी। जो करीब सवा करोड़ थी।
मामले के खुलासा होने पर मुलताई थाने में 2014 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा जौलखेड़ा में पदस्थ बैंक प्रबंधक अभिषेक रत्नम, सहायक प्रबंधक विनय कुमार ओझा, समेत अन्य लोगों पर कई सारी धाराओं में मामला हुआ। ये राशि आपस में बांट ली थी।
मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया का कहना है की इसमें विनय कुमार ओझा को सह आरोपी बनाया गया था


By - SAGAR TV NEWS
07-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.