सागर-मंत्री गोविंद सिंह और पूर्व विधायक की बहुएं निर्विरोध जनपद सदस्य बनीं

 

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नामांकन जमा होने के बाद सागर में चुनावी मैदान में तस्वीर साफ होने लगी है। सागर जिले में जनपद पंचायत सदस्य के 238 पदों में से 10 सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने जाएंगे। इन 10 सीटों पर एक-एक नामांकन फार्म जमा हुआ है। इसके साथ ही सागर जनपद के वार्ड क्रमांक 5 की जनपद सदस्य सीट भी निर्विरोध चुनी जाएगी। क्योंकि इस सीट से विनोद गुरु और उनकी पत्नी प्रज्ञा विनोद गुरु के दो नामांकन जमा हुए हैं, जो 10 जून तक नाम वापसी के बाद निर्विरोध होना तय मानी जा रही है।
जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्विरोध चुने गए सदस्यों में परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की बहू साधना अरविंद सिंह और देवरी विधानसभा के पूर्व विधायक बृजबिहारी पटैरिया की बहू अनीता विनीत पटैरिया शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबी सचिन मंगल सिंह निर्विरोध जनपद सदस्य बनेंगे।
वहीं इसके अलावा सागर वार्ड क्रमांक- 25 -कमलेश सिंह
मालथौन वार्ड क्रमांक- 6 -शिरोमणि दांगी
बंडा का वार्ड क्रमांक- 20 -राजेश सिंह गौड़
खुरई वार्ड क्रमांक- 7 -लक्ष्मण
खुरई वार्ड क्रमांक- 17 -हेमलता सिंह दांगी
खुरई वार्ड क्रमांक- 20 -अंकित सिंह
देवरी वार्ड क्रमांक- 11 -जीवंती यादव भी निर्विरोध चुने गए है।

अब शेष बची 227 सीटों में से 9 सीटों पर सिर्फ दो-दो नामांकन जमा हुए हैं। जिसमें मुकाबला सीधा दो उम्मीदवारों के बीच होगा। इस बार जिले में जनपद सदस्य पदों के लिए होने वाला चुनाव बेहद रोचक होने वाला है।

 


By - SAGAR TV NEWS
07-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.