बोलेरो के कारण कार सवार 5 तो एक अन्य इस तरह अलविदा कह गए
अनियंत्रित बोलेरो ने एक कार को ऐसी टक्कर मारी की छह लोगों की जान निकल गयी। वहीं तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना कहीं और नहीं बल्कि एमपी के पन्ना जिले से सामने आई है जहां एक साथ पहले ही 25 तीर्य यात्रियों की जान जा चुकी है। उनकी चिता ठंडी भी नहीं हुई थी की ये खबर सामने आई। बताया जा रहा है की जिले के पहाड़ी खेड़ा मार्ग में एक अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल सवार और कार को सीधे टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क एक्सीडेंट में 6 लोगों की जान चली गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। मामले में एडिशनल एसपी आरती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में से पांच कार सवार और एक साइकिल सवार शामिल है। सभी कार सवार उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले के हैं। जबकि साइकिल सवार स्थानीय थाना क्षेत्र का है। आरती सिंह ने बताया की वाहन को जप्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में लिया गया था। इन दोनों घटनाओं ने पन्ना जिले को झकझोर के रख दिया है।