घर में घुसकर महिला को ऊपर भेजा फिर गलत काम किया और लूट कर भाग गया ! || SAGAR TV NEWS ||

 

आखिर कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है की वो महिला के घर में रेप और लूट की नीयत से घुसे और उसे मारकर बॉडी के साथ ही गंदे काम को अंजाम दे। उसे इंसान नहीं शायद पिशाच ही कहा जाएगा। जी हाँ ये घिनौना काम हुआ एमपी के कटनी जिले के माधवनगर थानां क्षेत्र में जहां गांधी मार्केट में बुजुर्ग महिला के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया तो ये बात निकलकर सामने आई। इस बात को सुनकर लोगों का दिल दहल गया। वहीं खुद पुलिस भी हैरान रह गई।
एडिशनल एसपी मनोज केडिया के मुताबिक बीते 2 जून को माधवनगर स्थित गांधी मार्केट में निवासरत एक महिला की डेड बॉडी उसके घर में मिली थी। जहां शरीर पर चोट के निशान होने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गयी। तभी पुलिस को लोगों से पता चला कि मर्डर की दरम्यानी रात को मृतिका महिला के घर के पास संदेही अविनाश बजाज नामक व्यक्ति को देखा गया था। पुलिस ने घटनास्थल के पास गोदाम मे लगे सीसीटीव्ही फुटेज देखने पर उसमें कातिल साफ-साफ दिखाई दिया। जिसके आधार पर अविनाश बजाज की तलाश कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया की वो बुजुर्ग के घर पर बुरी नियत से घुसा था। जहां मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी जाना ले ली थी इसके बाद डेड बॉडी के साथ अपनी हवस मिटाई। इसके बाद उनके कान के सोने की बाली, नाक की लौंग के अलावा आलमारी में रखे कुछ रुपए ले जाना कबूला किया। माधवनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में जिसके पास से लूट का सामान भी जप्त किया है।


By - amar taamrakar katni
06-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.