तीन फ़ीट का शख्स पहुंचा जनपद सदस्य का फॉर्म जमा करने,भ्रष्टाचार मिटाने की कही बात

 

सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने का आख़िरी दिन था लिहाजा लोगों की भीड़ फॉर्म जमा करने पहुंची। जिसमें चर्चा का विषय रहा ये तीन फ़ीट कद वाला शख्स जिन्होंने पंचायत सदस्य उम्मीदवार के रूप में पर्चा जमा किया। तस्वीरें शिवपुरी जिले की हैं। दरअसल मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। जिसका आज आखरी दिन था। शिवपुरी एसडीएम कार्यालय समेत कलेक्टर कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी। जिसमें शिवपुरी जिला मुख्यालय पर करसैना पंचायत के रहने वाले कल्याण आदिवासी अपने मजबूत इरादों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जिनकी लंबाई महज तीन फीट है। लेकिन वो पंचायत सदस्य उम्मीदवार के तौर पर मैदान में कूदे हैं। जिन्हे देखकर हर कोई हैरान था।
कल्याण सिंह का कहना है कि वह करसैना गांव के रहने वाले हैं। वह इस बार वार्ड क्रमांक 2 से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। गरीब लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसमें भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वह जनपद सदस्य बनकर अपने क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का काम करेंगे


By - SAGAR TV NEWS
06-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.