सागर-सड़क पर ओवर लोडिंग ट्रेक्टर ट्रॉली दो हिस्सों में बंटी || SAGAR TV NEWS ||

 

कई दफा वाहन चालक ओवर लोडिंग कर लापरवाही बरतते हैं। और हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही सुबह के समय सागर के कैंट थाना क्षेत्र में भी हुआ जहां ओवर लोडिंग की वजह से ईंटों से भरी हुई ट्रैक्टर और ट्रॉली अलग-अलग हो गई। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया। लेकिन लापरवाही जरूर देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर ट्रॉली मौलाली से मकरोनिया की तरफ जा रही थी। तभी गेट नंबर 29 रोड पर ट्रैक्टर और ट्रॉली बीच से टूटकर दो अलग-अलग हिस्सों में बट गई।
बताया जा रहा है कि ट्रॉली में क्षमता से ज्यादा ईटें रखी थी। जिसका वजन ट्रॉली नहीं सह सकी और यह ट्रैक्टर से अलग हो गई। इससे ईटों को भी नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि अभी कई वाहन चालक ओवर लोड सवारी या फिर सामान रखकर वाहन चलाते है। जिससे हादसे हो जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक लापरवाही बरतते नज़र आते हैं।


By - Sagar tv news
06-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.