सागर-पूर्व पार्षद भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल कही ये बात

 

चुनावी सरगर्मी के बीच नेताओं के पार्टियां बदलने दौर जारी है। बीते दिन सागर में जहां कई कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा था। वहीं रविवार को भाजपा को झटका देते हुए शहर के संत कंवरराम वार्ड से भाजपा के निवर्तमान पार्षद पंकज सोनी ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। उनका पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जैन ने पार्टी में स्वागत किया। इसको लेकर जब कांग्रेस में आये पूर्व पार्षद से बात की गयी तो उन्होंने बताया की भाजपा में पार्षद रहकर उनके कोई काम नहीं किये गए जो भी काम हुए वो सिर्फ पार्षद निधि से ही किये गए हैं। सांसद विधायक निधि के अलावा उनके वार्ड में कोई और काम नहीं हुए। साथ ही उन्होंने कहा की कुछ और भी लोग उनके संपर्क में हैं।
वहीं इसको लेकर जिला शहर कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा की भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर् है। जिससे पंकज सोनी कांग्रेस परिवार में आये हैं।

दरअसल विश्व पर्यावरण को लेकर तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास कांग्रेस द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां राहगीरों बाइक सवारों और अन्य कई लोगों को पौधे बांटे गए साथ ही इनके संरक्षण की बात कही। इस दौरान सागर महापौर की संभावित प्रत्याशी निधि जैन उनके पति सुनील जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।--------

 

 

 

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
05-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.