सागर-कोबरा का ऐसा रेस्क्यू शायद ही आपने देखा हो

 

सागर के विट्‌ठल नगर में घर के बाहर बने 70 फीट गहरे कुएं में कोबरा सांप गिर गया। कुएं में सांप देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने मामले की सूचना तत्काल स्नेक कैचर को दी। खबर मिलते ही सांप पकड़ने में एक्सपर्ट अकील बाबा मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया। 70 फीट गहरे कुएं में सांप होने से उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ी।
अकील ने टोकरी की डोली बनाई और रस्सी की मदद से उसे कुएं में डाला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा टोकनी पर बैठा। जिसके बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं के बाहर आते ही कोबरा ने फुफकार मारी। सांप की फुफकार से आसपास के लोग घबरा गए। अकील बाबा ने सांप को काबू में किया और पकड़ लिया। अकील बाबा ने बताया कि सांप कुएं में गिरा था। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कुएं से पकड़ा सांप कोबरा प्रजाति का करीब 4 फीट लंबा है। 


By - SAGAR TV NEWS
05-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.