पानी के लिए महिलाओं की ऐसी तस्वीरें सामने आई जिसे देखकर ही...

कहा जाता है की जल ही कल है लेकिन कई लोग पानी की जद्दोजहद में अपनी जान जोखिम में डालते हुए नज़र आ रहे हैं। एमपी के डिंडोरी जिले से जलसंकट की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें कुछ महिलाएं जान हथेली पर रखकर कुएं में उतरती हुई नज़र आ रही हैं। जो इसी तरह से पानी भरने को मजबूर हैं। मामला घुसिया गांव का है। जहां गर्मी में कुआं लगभग सूख चुका है। और गांव की महिलाएं अपनी जान दांव पर लगाकर कुएं में पानी लेने के लिए उतरती हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है की महिलाएं कुएं की दीवारों में लगी ईंटों को पकड़कर कुएं में उतर रही हैं। जो वहां से पानी भरकर देती हैं। इसके बाद ऊपर आ जाती हैं। आखिर ऐसा करना इन महिलाओं की मजबूरी है क्योंकि पानी की जमकर किल्लत मची है।
ये लोग किस तरह से जान को मुश्किल में डालकर पानी के संघर्ष कर रही है। ये बात सोचने पर मजबूर कर रही हैं


By - SAGAR TV NEWS
04-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.