बच्चे ने जब अखिलेश यादव को बताया राहुल गांधी तो सुनकर हंस पड़े सीएम योगी भी || STVN INDIA ||

 

 

बच्चे ने जब अखिलेश यादव को बताया राहुल गांधी तो सुनकर हंस पड़े सीएम योगी भी || STVN INDIA ||

जब बच्चे ने अखिलेश यादव को बताया राहुल गांधी

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान एक स्कूल का ऐसा वाक्या सुनाया की सभी लोग हंस पड़े। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल अखिलेश यादव ने बताया कि वे हमेशा यूपी के सरकारी स्कूलों में जाते रहते हैं। जब सीएम थे, तब भी स्कूल में जाते थे। अखिलेश बोले अपनी भी कमी जानता हूं। जब एक स्कूल में गया और एक बच्चे से पूछा कि मुझे पहचान गए। तो उसने कहा की हां पहचान गया। जब अखिलेश ने पूछा कौन हूं मैं तो बचा बोला की आप राहुल गांधी हैं। ये किस्सा सुनकर सीएम योगी समेत सदन में मौजूद सभी सदस्य हंसने लगे। दरअसल बजट पर चर्चा के दौरान अखिलेश ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा की बीजेपी नेताओं को इस बात की चिंता नहीं है कि यूपी शिक्षा के मामले में नीचे से चौथे नंबर पर है। इन्हें खुशी इस बात की है कि मैंने कांग्रेस के नेता का नाम ले लिया। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरा।

#AkhileshYadav #RahulGandhi #YogiAdityanath #UPVidhansabha

अखिलेश यादव ने सदन में बच्चों की शिक्षा के मुद्दे पर सरकार घेरा।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
01-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.