भालू की वजह से एक युवक के परिवार को ये दिन देखना पड़ा

भालुओं के आतंक से कई लोग दहशत में दिन गुजारने को मजबूर हैं। वहीं इसी बीच एक भालू ने हमला कर युवक की जान ही ले ली। साथ ही दो भालू रहवासी इलाके में घूम रहे हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल है। मामला उमरिया जिले के पाली वनपरिक्षेत्र से सामने आया है।
दरअसल पाली, बेली गांव समेत बरम टोला क्षेत्र, वन परिक्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जिससे वहां आये दिन जंगली जानवर आ आते हैं। जो यहां रह रहे लोगों पर हमला कर देते हैं। बताया गया की जब छोट तुम्मी गांव के रहने वाले पांच युवक अपने कुल देवता की पूजा करके घर वापस लौट रहे थे। तभी बरम टोला बीट में भालू ने उन पर हमला कर दिया। जिससे देवी सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ ही एक अन्य जख्मी हुआ है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है की इसके अलावा दो भालू पाली नगर के वार्ड नंबर एक मे घुस आए जिससे वार्डवाशी दहशत में है। भालुओं को तो वार्डवासियों ने किसी तरह जंगल की ओर भगा दिया। लेकिन अभी भी लोगों का डर कम नहीं हुआ है। फिलहाल भालू के हमले में मारे गए मृतक के परिजनों को वन विभाग द्वारा 4 लाख रुपये की सहायता राशि दे दी गई है।
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। की इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन वन विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा।


By - Rajkumar Gautam Sagar TV News from Umaria.
01-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.