सागर- गौशाला में अव्यवस्थाएं न गायों का इंतजाम न कर्मचारियों को पेमेंट !
सागर जिले के खुरई के बारधा गांव के पास बनी गौशाला में अव्यवस्थाएं होने से वहां रह रही गायों का रहना मुश्किल भरा हो गया है हालात यह हैं कि वहां न तो पानी की सुविधा है। और न ही टीनशेड की। गौरतलब है इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। और लोग पानी के लिए परेशान हैं। लेकिन जरा इन गायों के बारे में सोचिए जिनको पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। जानकारी के मुताबिक गौशाला में पानी की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। जिसे दूर नहीं किया जा रहा। हालांकि, यहां गायों की देखरेख के लिए 7 कर्मचारी रखे गए हैं। लेकिन उन्हें भी पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिला। जिससे इन कर्मचारियों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इस गौशाला में करीब 100 गाय और बछड़े हैं। यहां अब और मवेशियों के रखने के लिए जगह तक नहीं बची है। इसके अलावा परिसर में टीनशेड भी नहीं हैं। जिससे गाय को धूप तक में रहना पड़ता है। इस गौशाला को मुस्कान स्वसहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी समूह द्वारा यहां की अव्यवस्थाएं दूर करने की कोशिश तक नहीं की जा रही। सुनिए इसको लेकर कर्मचारियों का क्या कहना है