गर्भवती महिला अस्पताल पहुंची और एक साल के बच्चे के सिर से साया छिन गया || SAGAR TV NEWS ||

 

गर्भवती विवाहिता महिला की संदिग्ध जान चले जाने के बाद जमकर हंगामा हो गया। मायके पक्ष वालों ने पति और ससुर की अस्पताल में ही पिटाई कर दी। उनका आरोप है की लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और खाना नही दिया जाता था। मामला बैतूल जिले से सामने आया है। बताया गया की झल्लर थाना क्षेत्र निवासी नवविवाहिता बबीता पति सागर महाले उम्र 24 साल करीब 5 महीने की गर्भवती थी। सोमवार रात उसकी हालत बिगडऩे पर उसे ससुराल के लोग पहले झल्लार अस्पताल लेकर गए। वहां हालत गंभीर होने पर परिजन बबीता को बैतूल में एक निजी अस्पताल में ले गए लेकिन तब तक सांसें उखड गयी। मृतिका का मंगलवार को पीएम कराया जा रहा था तभी नाराज़ मायके पक्ष के लोगों ने बबीता के पति और ससुर के साथ जमकर मारपीट कर दी।
मृतिका बबीता महाले के पति सागर महाले ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। बीते दिन अचानक चक्कर आने से वो गिर गयी थी। झल्लार के अस्पताल में एक बॉटल लगाने के बाद बैतूल जिला अस्पताल ले जाने का कहा। जब उसे लेकर जा रहे थे तभी निजी अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी तरफ बबीता के भाई संदीप दवंडे ने ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा के आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था जिससे उसकी जान गयी। वो उस पर जुल्म ढा रहे थे।
बैतूल एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने बताया की इस मामले में भैसदेही एसडीओपी को जांच के आदेश दिए हैं।


By - Mahesh Chandel betul
01-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.