4 बच्चों की मम्मी लड़के को दे बैठी दिल फिर उसी के साथ भागी लेकिन अब...

 

चार बच्चों की माँ जिसकी पति और परिवार के साथ अच्छी खासी ज़िंदगी बीत रही थी लेकिन अचानक उसे एक लड़के से प्यार हो जाता है। और वो करीब चार महीने पहले उसके साथ भाग जाती है। लेकिन इसमें मोड़ तब आता है जब महिला को प्रेमी के साथ घूमते हुए उसकी सास और पति सरे बाज़ार पकड़कर धुनाई कर देते हैं। और फिर थाने में शुरू होता है उसका हाई वोल्टेज ड्रामा। मामला कहीं और नहीं बल्कि बिहार के गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक बाजार का है। पिटाई करने के बाद सास और पति महिला को लेकर नगर थाने लेकर पहुंचते हैं। लेकिन वो यहां ऐसा नाटक करती है की पुलिस भी परेशान हो जाती है।
जानकारी के मुताबिक थावे थाना क्षेत्र के कविलाशपुर गांव के रहने वाले पप्पू बैठा की शादी 2002 में सीवान की सरिता से हुई थी। पति-पत्नी में सब कुछ ठीक ही चल रहा था लेकिन चार बच्चों के बाद महिला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव के रहने वाले चंदन यादव से प्यार कर बैठती है। वो सब कुछ छोड़कर प्रेमी के साथ ही रहने लगी। जब उसे बाज़ार में पति और सास ने प्रेमी के साथ घूमते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया जहां बीच सड़क पर ही हंगामा हुआ।
पति और सास ने थाने में कहा की वो इससे छुटकारा चाहते हैं। सास शिव कुमारी देवी ने बताया की उनका बेटा बेटा पुणे में मजदूरी करता है। वो जब घर आता है तो बहू प्रेमी के पास भाग जाती है। हालांकि इन आरोपों को महिला ने नकार दिया।
दुविधा ये है की महिला पति के साथ रहना नहीं चाहती तो पति भी उसे सतह रखना नहीं चाहता। पुलिस ने मामले को महिला हेल्प लाइन कोषांग भेजा है


By - SAGAR TV NEWS
30-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.