सागर-इस परेशान गरीब महिला की कोई तो सुने पुकार, हालात पर आएगा तरस

आंखों में आंसू हैं दिल में बेबसी है। ऊपर से गरीबी में गीला आटा भी है। न ये फ़िल्मी कहानी है न ही कोई डायलॉग है बल्कि सच्चाई है। उस लाचार महिला की जो सागर जिले के देवरी क्षेत्र के गौरझामर में रहती है। दरअसल इनके रहने का आशियाना गिर गया है। बीते दिनों चली आंधी हवा से सर पर जो छत थी वो नीचे आ गयी जिससे अब महिला के रहने का सहारा भी नहीं बचा है। महिला शीलरानी रैकवार मकान बनवाने कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अगर जल्द ही उसे मदद नहीं मिली तो आगामी दिनों में बारिश में भीगकर ही दिन गुजारने होंगे। और कोई जरिया भी नहीं। इसके हाल क्या हैं वो आप तस्वीरों में देख ही सकते हैं जिसके बाद शायद कुछ कहने भी नहीं रह जाता।
जानकारी के मुताबिक गौरझामर के वार्ड नंबर 6 में रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला शीलरानी रैकवार को पीएम आवास का लाभ मिला था लेकिन मकान का निर्माण शुरू होते ही मंदिर के पुजारी ने रोक लगा दी। इसकी वजह क्या है ये साफ़ नहीं है। बताया गया की महिला पिछले 60 सालों से अपने टूटे फूटे मकान में रह रही है जो बाकायदा टैक्स भी जमा करती है। बावजूद उसके साथ अन्याय किया जा रहा है।
परेशान महिला घर बनवाने गौरझामर ग्राम पंचायत से लेकर देवरी जनपद पंचायत तक के अधिकारियों के लंबे समय से चक्कर काट रही है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
बेटी करीब तेन दिन पहले हुई बारिश में घर में रखा सारा सामान खराब हो गया था।

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
30-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.