पानी पीने गयी गाय दल-दल में फंसी तो नगर पालिका अध्यक्ष उतरी कीचड़ में

दल-दल में फंसी हुई एक गाय को बचाने के लिए काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। तस्वीरें उमरिया जिले से सामने आयी है। इस दौरान नेता समेत नगर पालिका अध्यक्ष तक दल दल में उतर पड़ी।
दरअसल सगरा तालाब में एक गर्भवती गाय पानी पीने के लिए उतरी थी जो घंटों तक कीचड़ में फंसी रही। काफी जद्दोजहद के बाद जब वह नही निकल सकी और झटपटाने लगी तभी इस बात की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल, बीजेपी नेता समेत आम लोगों को लगी तो सभी ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 2 घंटे बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ी लापरवाही यह देखी गई कि गाय को सुरक्षित निकालने के लिए जब नगर पालिका की जेसीबी मशीन मंगानी चाही गई तो जिम्मेदारों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। वहीं अन्य अधिकारियों ने भी वहां पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा।


By - SAGAR TV NEWS
29-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.