शहीद हुए जवान को जब दी गयी अंतिम विदाई तो उमड़ पड़े लोग || SAGAR TV NEWS ||

 

जब मध्य प्रदेश के एक शहीद जवान को अंतिम विदाई दी गयी तो उनकी अंतिम यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान अधिकारी और पूर्व सैनिक भी मौजूद थे। तस्वीरें एमपी के बैतूल की हैं जहाँ शहीद सूबेदार गुरु दयाल साहू को राजकीय सम्मान और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
बताया गया की बैतूल बिसनूर निवासी सूबेदार गुरुदयाल साहू लद्दाख हादसे में शहीद हो गए। रविवार को उनका पार्थिव देह उनके गृहग्राम बिसनूर पंहुचा। उनके घर पर पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। जहां परिजनों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें भारी जन सैलाब उमड़ा। पारसडोह ताप्ती नदी के घाट पर उनका राजकीय सम्मान और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के लाड़ले सपूत शहीद सूबेदार गुरूदयाल साहू का पार्थिव शरीर पहुँचने पर यहां गमगीन माहौल में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वहीं ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की।
दअरसल लद्दाख में जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर श्योक नदी में 50 से 60 फीट नीचे गिर जाने से बस में सवार 7 जवानों की जान चली गयी थी। तो 19 जवान घायल हो गए हैं। जिनमें एक जवान मुलताई क्षेत्र के बिसनूर निवासी गुरुदयाल साहू भी शामिल थे।


By - Mahesh Chandel betul
29-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.