जेल में बंद कैदी के साथ हुआ ऐसा की हो रही मजिस्ट्रियल जांच

 

केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की जान चले जाने का मामला सामने आया है। जहाँ परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामला नरसिंहपुर जिले से सामने आया है। जिसमें मजिस्ट्रयल जांच के आदेश दिये गये हैं। बताया गया की हरिशंकर चौधरी निवासी खापा थाना ठेमी एक्सीडेंट के मामले में जेल में बंद था। वो करीब डेढ़ महीने पहले भी जेल में बंद रह चुका था। आरोपी चेक बाउंस के मामले में सलाखों के पीछे पहुंचा था। कुछ दिनों में ही जमानत मिलने के बाद वह छूट गया था। 13 मई को उसे फिर जेल लाया गया वह जेल अस्पताल में भर्ती था। जिसकी तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजा गया था जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में जान जाने के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुये मारपीट किये जाने की बात कही है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताये जा रहे हैं।
एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया की इसमें जिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके बाद कार्यवाई की जायेगी


By - SAGAR TV NEWS
29-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.