पिता के साथ स्वीमिंग पूल में तैरने गया था 9 साल का बच्चा लेकिन पहली बार में ही...

 

एक 9 साल का बच्चा अपने पिता के साथ में स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया हुआ था। लेकिन पानी में डूबने से उसकी जान चली गयी। घटना एपी के रतलाम से सामने आयी है। जहां बच्चा तरणताल में डूबा हुआ मिला। बताया जा रहा है की मृतक मयंक बैरागी के पिता सुनील बैरागी उसे तैराकी करवाने के लिए नगर निगम के तरणताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन टिकट काउंटर से ही मयंक गायब हो गया। जब उसे ढूंढा गया तो वो स्वीमिंग पूल में डूबा हुआ मिला। इस दौरान परेशान पिता की नगर निगम के लापरवाह कर्मचारियों ने मदद भी नहीं की। सुनील अपने बेटे को कंधे पर ही रखकर जिला अस्पताल लेकर गया। तब भी कोई मदद करने आगे नहीं आया। वहीं सुनील ने निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जान गंवाने वाले मयंक के पिता सुनील बैरागी ने बताया कि वह काटजू नगर स्थित शिव मंदिर में पुजारी हैं। पहली बार बच्चे को तरणताल लेकर आए थे। और ये हादसा हो गया। मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है


By - SAGAR TV NEWS
29-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.