मकान निर्माण के सामान को लेकर आमने-सामने आये दो पक्ष

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जहां दोनों पक्षों के लोगों ने बीच सड़क पर ही लाठी और डंडे की बरसात कर दी। घटना रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से सामने आयी है। इस दौरान किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नही उठाई। वहीं पास ही खड़े किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल किया। ये पूरी घटना मनगवां थाना अंतर्गत मलकपूर तालाब की है। यहां पर रहने वाले अभिषेक गुप्ता अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहे थे जिस जगह पर मकान का निर्माण करवाया जा रहा था। ठीक उसी जगह पर एक मंदिर मस्जिद भी है। मकान निर्माण की सामग्री अभिषेक गुप्ता के द्वारा पास के ही जमीन पर रखवा दी। लेकिन ऐसा करने समुदाय विशेष के लोगों ने मना किया। जिसको लेकर दोनो पक्षो में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली कहा सुनी खूनी संघर्ष में बदल गयी। जहां दोनों तरफ से बीच सड़क पर ही एक दूसरे पर लाठी और डंडे से मारना शुरू कर दिये।
इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी गयी। मौके पर एडिशनल एसपी, एसडीओपी समेत पुलिस फोर्स मौजूद था। मामले की जांच की जा रही है।


By - Arpit Pandey Sagar TV News from Rewa.
28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.