तेंदुए को नहीं हुआ खाना नसीब और बेचारा इस हाल में चल बसा

दमोह जिले के जंगलों में जंगली जानवरों के शिकार की ख़बरें लगातार आती रहती हैं। लेकिन इस बार एक तेंदुए की डेड बॉडी एक गुफा में मिंली है। और इसकी जो वजह सामने आयी है वो काफी चौंकाने वाली है। उसने भूख की वजह से दम तोड़ दिया। दरअसल जिले के घाट पिपरिया के पास पंडा बीट में वन अमले को ग्रामीणों ने खबर दी कि यहां बनी एक गुफा में तेंदुआ मृत हालत में पड़ा हुआ है। जिसके बाद वन अमला हरकत में आया और बीट इंचार्ज ने मौके का मुआयना किया साथ ही ये खबर जिला मुख्यालय को दी गई। जिसके बाद खुद डीएफओ महेंद्र सिंह ऊइके मौके पर पहुंचे और तेंदुए की बॉडी को गुफा से बाहर निकाला गया। वन मंडल अधिकारी ने जांच पड़ताल में पाया कि तेंदुए की जान करीब एक हफ्ते पहले चली गयी है।
अफसरों के मुताबिक जंगल में पीने के पानी की व्यवस्था है। लेकिन तेंदुआ कोई शिकार नही कर पाया होगा जिस वजह से उसे खाना नसीब नही हुआ और तड़पकर उसकी जान चली गई। डॉक्टर्स की पैनल ने तेंदुए का पीएम किया। और वन विभाग ने नियमों के मुताबिक मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया।


By - SAGAR TV NEWS
28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.