संतान के लिए बड़े भाई को सौंपी पत्नी, बच्चा नहीं होने पर भगाया
ग्वालियर में संतान के नाम पर महिला का उसके पति ने ही शोषण करवाया। दरअसल शादी के 2 साल बाद भी जब दोनों के संतान नहीं हो रही थी। जिसके बाद पति ने संतान के लिए पत्नी को अपने बड़े भाई को सौंप दिया। महिला के जेठ ने तीन साल तक उसके साथ गलत रेप किया। इसके बाद भी बच्चा नहीं हुआ, तो पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। भिंड के गोहद की रहने वाले 27 साल की महिला ने पुलिस को आपबीती बताई। उसने पुलिस को बताया कि 2015 में उसकी शादी ग्वालियर के बिजौली के रहने वाले युवक से हुई थी। पति और जेठ प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। शादी के दो साल बाद भी जब संतान नहीं हुई, तो पीड़ित महिला ने पति को डॉक्टर से परामर्श के लिए कहा। इस पर पति ने बात टाल दी। कुछ देर बाद कहा कि उसके पास दूसरा तरीका है। इसके बाद शोषण का सिलसिला शुरू हो गया था।