पत्नी का किसी और के साथ चल रहा था चक्कर तो पति से नहीं हुआ बर्दाश्त...! || SAGAR TV NEWS ||

 

चरित्र संदेह के चलते एक पति ने पत्नी की जान ले ली वो भी ऐसी वैसी नहीं बल्कि इस तरह से की सुनने वालों के होश फाख्ता हो जाएंगे। मामला जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र के आजाद वार्ड का है। पति ने हंसिये से पत्नी की गर्दन पर कई वार कार उसकी जान ली। आरोपी के छोटे भाई ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक आजाद वार्ड गोटिया मंदिर के सामने रहने वाला महेश कोल राजगीर मिस्त्री है। उसकी पत्नी ज्ञान बाई उर्फ नंदनी पटेल मजदूरी करती है। पति उसके चरित्र पर संदेह करता था। इकलौता बेटा हिमांशु बीते दिन बुधवार को जमुनिया बरेला निवासी मौसी के घर गया। जहाँ गुरुवार को सुबह के समय पति-पत्नी में विवाद हुआ। जिससे उसने ऐसा कदम उठाया। फिर हंसिया लेकर डेड बॉडी के पास बैठ गया। शोर मचते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी ने पति को बताया की वो पत्नी की हरकतों से तंग आ चुका था ये बात उसे बर्दाश्त नहीं हो रही थी। वहीं पुलिस की माने तो कुछ समय से महेश मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। मामले में पुलिस ने 302 प्रकरण दर्ज कर बॉडी को पीएम के लिए भेजा।


By - Harish Dubey Jabalpur
26-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.