दमोह के लाल की अंतिम विदाई जनाजे में उमड़ पड़ा सारा शहर || SAGAR TV NEWS ||

 

बुंदेलखंड के दमोह के लाल को शहरवासियों ने नम आँखों से अंतिम विदाई दी। उनके जनाजे में हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंज़र ऐसा था की चारों तरफ सिर्फ लोग ही दिखाई दे रहे थे। दरअसल दमोह के रहने वाले बीएसएफ जवान अकील खान की जम्मू कश्मीर में हुए एक हादसे में जान चली गयी थी। ये खबर लगते ही दमोह और उनके परिजनों में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं बीएसएफ के मुताबिक अमरनाथ ड्यूटी के दौरान अकील खान को करंट लग गया था जिससे वो शहीद हुए। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा। जहां केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने श्रद्धांजलि दी। उसके बाद शहीद जवान अकील खान के पार्थिव शरीर को बाय रोड दमोह लाया गया। दमोह के फुटेरा वार्ड पहुंचने पर हजारों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। जिसमें दमोह विधायक के अलावा अन्य नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। जवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जिसमें दमोह के घंटाघर पर समाजसेवी संस्थाओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवान अकील खान की पार्थिव देह पर ईदगाह मस्जिद ले जाया गया। जहां जनाजे की नमाज के बाद कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया गया। जहाँ बीएसएफ के जवानों ने पूरे सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी।
परिजनों के मुताबिक शासन द्वारा शहीद जवान के परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं दी गई। मध्य प्रदेश शासन ने शहीद जवान के लिए एक शब्द भी नही बोला।


By - Sagar tv news
26-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.