सागर-नौतपा के पहले दिन झमाझम बारिश होने से मौसम हुआ खुशनुमा

नौतपा के पहले सागर जिले में झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। शहर के साथ ग्रामीण अंचल में भी बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। बारिश के बाद धूप-छांव के बीच आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार सुबह से सागर का मौसम साफ रहा है। धूप खिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। हवाएं चलना शुरू हुई और बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब 15 मिनट तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में सागर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नया सिस्टम 27-28 मई से एक्टिव हो जाएगा। इससे बादल आने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद फिर प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू होगा। सागर और उसके आसपास इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

 


By - SAGAR TV NEWS
25-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.