सागर-आंधी तूफ़ान से लगती गयी आग ईट भट्टा समेत घरेलू सामान जला

आंधी तूफान की वजह से ईट के भट्टों की आग इस कदर भड़की कि आग ने लाखों का सामान जलाकर खाक कर दिया। इसके अलावा कई और जगहों पर भी आगजनी हुई। घटना सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई है। दरअसल बीते दिन अचानक मौसम बदल गया था और काफी देर तक आंधी तूफान चली थी। जिससे परासी त्योंदा गांव के आसपास लगे ईट के भट्टों की आग ने विकराल रूप ले लिया। आग धीरे-धीरे बढ़ती गई जिससे अजबीर, पवन, रामेश्वर, मानसिंह और रामकुमार पटेल के कृषि के अलावा घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है की इस आग से खेत में रखी पानी की चार मोटर, लहसुन की कट्टी, ट्रैक्टर और बोलेरो के टायर, केसिंग, सिंचाई के पाइप जल गए। साथ ही एक महिला भी आग की चपेट मे आ गई। आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। आग को काबू में करने राहतगढ़ के अलावा आसपास की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब कही आग पर काबू पाया जा सका। वहीं घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर, समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।


By - SAGAR TV NEWS
24-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.