राम लला की नगरी ओरछा हुई राममय, भगवान राम की वो बातें जो कम लोग जानते हैं || SAGAR TV NEWS ||

 

निवाडी जिले के रुद्राणी कला गांव में चल रहे पांच दिवसीय श्रीराम महोत्सव का समापन हो गया है। जिसमें फिल्मी कलाकारों ने शिरकत की। इस मौके पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने राम राज और भगवान राम के आदर्शों पर अपने विचार रखे। इस आयोजन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह थे। इस मौके पर रामायण केंद्र भोपाल के निदेशक डॉ राजेश श्रीवास्तव ने कहा जब वो इंडोनेशिया गए थे तो वहां के
कलाकारों से पूछा था, कि आप मुस्लिम होकर रामलीला का मंचन करते हैं, तब वहां के कलाकारों ने बड़ा प्यारा जवाब दिया था, कि हमारा धर्म इस्लाम है संस्कृति राम है। वही, सेवानिवृत आईएएस मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या में राम लला हैं ओरछा में राम राजा हैं भारतीयता में लोकतंत्र के जनक राम हैं। रामकथा पर बोलते हुए राजेश्वरानंद की बेटी देवी भक्ति प्रभा ने बहुत ही सुंदर केवट प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। कार्यक्रम में वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर फिल्मी कलाकार रजा मुराद, राजा बुंदेला, सुरेन्द्र पाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
गौरतलब है कि बुन्देलखण्ड की अयोध्या कही जाने वाली पर्यटन और धार्मिक नगरी ओरछा के रुद्राणी कला गांव में आयोजित किए गए श्रीराम महोत्सव में भगवान राम के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।


By - Sudhir Mawai niwari
24-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.