मासूमों को किस बात की सजा मिली ? हम मजबूर हैं इसलिए बच्चों की तस्वीर दिखा नहीं सकते
अनियंत्रित ट्रक ने दो मासूम बच्चों को इस कदर से कुचला की चपेट में आने से दोनों के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए वो ठीक तो शायद हो जाएंगे लेकिन उनके पैर किसी काम के नहीं रहे। तस्वीरें भी ऐसी हैं कि हम आपको दिखा नहीं सकते। घटना उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास से सामने आई है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने दो सायकल सवार मासूमों को रौंद दिया। जिससे दोनों बच्चे गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल उमरिया में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिकजबलपुर पासिंग ट्रक उमरिया से शहडोल सड़क मार्ग होकर जा रहा था। तभी समीर शाह उम्र 12 साल और रमन सिंह उम्र 7 साल इन दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों बच्चों के पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी लगते ही प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक और चालक को कुछ ही दूरी पर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। मामले में एसडीओपी जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी।