सागर- तेज हवा में ऐसा उखड़ा पेड़ की मकान पर जाकर थमा लेकिन...

 सागर शहर में बीते दिन मौसम ने अचानक रूख बदला और दोपहर के समय तेज धूल के गुबार के साथ तेज आंधी तूफान चला जिस वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। यही नहीं इस दौरान जिले में कई जगह पेड़ गिरने की भी खबरे सामने आई। तो सागर शहर के तिली वार्ड में भी तेज हवा चलने से एक विशाल इमली का पेड़ धराशाई हो गया जो सीधा मकान पर जाकर गिरा। जिससे घर की आगे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस सब में गनीमत ये रही की कोई इसकी चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। इसके बाद टूटे हुए पेड़ को किसी तरह से अलग किया गया।


By - sagartvnews
24-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.