सागर- चना बेचने डेरा जमाए हैं किसान लेकिन वारदाना ही नहीं है

 

आधा दर्जन से ज्यादा खरीदी केंद्रों पर पिछले करीब 5 दिनों से बारदाना न होने से सैकड़ों किसान परेशान हैं। हम बात कर रहे हैं। सागर जिले के खुरई की, जहाँ
दूरदराज के गांव से अपने निजी और किराए के वाहनों से चना बेचने के लिए डेरा जमाए हुए हैं। तुलाई न होने की वजह से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किसानों के मुताबिक बारदाना नहीं होने की वजह से तुलाई नहीं हो पा रही हैं। जिससे शादी विवाह और अन्य जरूरी काम छोड़कर परिवार के कई सदस्य खरीदी केंद्रों पर अपने अनाज की रखवाली के लिए भीषण गर्मी में भी डटे हुए हैं। भीलोन निवासी एक किसान ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से गढौला जागीर खरीदी केंद्र पर अपने परिवार के तीन सदस्यों समेत तुलाई का इंतजार कर रहा है। इतने दिनों में लगभग चार बोरे अनाज के बराबर खर्च कर चुके हैं।
खरीदी केंद्र संचालक ने बारदाना की कमी की समस्या से अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। लेकिन उन्होंने अभी तक व्यवस्था नहीं कराई। जिससे किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ रही हैं। कई बार वाद विवाद की स्थिति भी बन जताई है


By - SAGAR TV NEWS
22-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.