सागर-पंचायत और निकाय की मतदाता सूची तैयार, देखिए || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जिले की स्थानीय निर्वाचन शाखा ने मतदाता सूची तैयार कर ली है। इस बार नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में जिले में कुल 17 लाख 3 हजार 766 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 8 लाख 96 हजार 506 पुरुष मतदाता और 8 लाख 7 हजार 260 महिला मतदाता शामिल हैं।

सागर जिले में 11 जनपदों की 765 पंचायतों में 11 लाख 50 हजार 880 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 11 हजार 558 पुरुष, 5 लाख 39 हजार 322 महिला मतदाता शामिल हैं। तो वहीं जिले के 14 नगरीय निकायों के 271 वार्ड में 5 लाख 52 हजार 886 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 84 हजार 948 पुरुष और 2 लाख 67 हजार 938 महिला मतदाता हैं। मतदाता की संख्या के हिसाब से नगरीय निकायों में सागर और जनपद क्षेत्रों में रहली में सबसे अधिक मतदाता हैं।

शहर के 48 वार्डों की बात करें तो मतदाताओं की संख्या के हिसाब से संत रविदास वार्ड सबसे बड़ा है। यहां 9 हजार 496 मतदाता हैं। इसके बाद शिवाजी वार्ड में 8175, बाघराज वार्ड में 7400, तिली वार्ड में 7269, लालबहादुर शास्त्री वार्ड में 6752 और वृंदावन वार्ड में 6347 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता इंद्रानगर वार्ड में हैं। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 2042 है।


By - Sagar tv news
22-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.