बिहारी लड़के को पहली नज़र में दिल दे बैठी विदेशी दुल्हन फिर धूमधाम से हुई शादी || STVN INDIA ||

 

 

बिहारी लड़के को पहली नज़र में दिल दे बैठी विदेशी दुल्हन फिर धूमधाम से हुई शादी || STVN INDIA ||

सात समुन्दर पार से विदेशी दुल्हन ने प्रेमी से की शादी

बिहारी लड़के से एक विदेशी लड़की को प्यार हो गया जो इतना गहरा हुआ की वो विदेश से भारत आई और धूमधाम से दोनों की शादी की गयी। ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल फिलीपींस से बिहार के गोपालगंज पहुंची वेलमुन डुमरा स्पेशल वीजा लेकर भारत आई थी। उसने धीरज के साथ हिंदू रीति-रिवाज और पूरे विधि विधान से साथ 18 मई की रात में गोपालगंज के मुरार बतराहा गांव में शादी रचाई। ये प्रेमी युगल फिलीपींस में नौकरी करते हैं। दुलहनियाँ सात समुन्दर पार कर अपने प्यार के पास गोपालगंज पहुंची। फिलीपींस में रहने वाली वेलमुन डुमरा को न तो हिंदी आती है न ही हिंदू धर्म के रीति रिवाज का पता है। लेकिन फिर भी वो अपने प्यार की खातिर बिहारी प्रेमी धीरज प्रसाद के साथ शादी रचाने पहुंची। बातचीत में उसने बताया की वो वहां सेल्समैन का काम करती थी जहाँ उसकी मुलाक़ात बिहार के धीरज से हुई वो एक ही नज़र में उसे दिल दे बैठी। और अब शादी की। धीरज गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतराहा गांव का रहने वाला है। उसके परिजन शादी से बेहद खुश हैं। तो डुमरा के माता-पिता को वीजा न मिल पाने से वो इसमें शामिल नहीं हो पाए।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
20-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.