घर के कोने में बैठा था अजगर मकान मालिक ने देखा तो उड़ गए होश || SAGAR TV NEWS ||

 

एक घर के कोने में मादा अजगर को देख मकान मालिक के पसीने छूट गए तो मौके से 13 अंडे भी मिले हैं। मामला बुरहानपुर जिले के शाहपुर इलाके से सामने आया है। इस बात की सूचना तत्काल वन विभाग टीम को दी गयी। जिसके बाद उसका रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है। की शाहपुर के वार्ड नंबर 1 में घर के कोने में 13 अंडों के साथ मादा अजगर को देखा गया। जिससे मकान मालिक पिंटू घबरा गए। वहीं करीब आधे घंटे चले रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने उसे बोरी में बंद कर लिया। और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में ले जाकर छोड़ा गया।
इस सब में ये भी सामने आया की घर में छोटे बच्चे भी थे। गनीमत रही की कोई घटना नहीं हुई। नहीं तो बड़ा नुक्सान भी हो सकता था।
इसमें एक बात ये भी देखने को मिली की वन विभाग के पास सांप पकड़ने वाले कर्मचारी ही नहीं है जिससे वार्ड 7 के रहवासी राकेश चौहान की मदद से अजगर का रेस्क्यू किया गया।


By - Sagar tv news
19-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.