शिकारियों और माफियाओं को संरक्षण दे रहे दिग्वियज सिंह और जयवर्धन ! मंत्री के आरोप

 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकारियों,अवैध शराब निर्माताओं,लकड़ी और खनन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रहे हैं। ये गंभीर आरोप शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने उनके नाम लेकर लगाए हैं। उन्होंने कहा की इसलिए इन सब अपराधियों का ठिकाना राधौगढ़ इलाके में है। अगर जयवर्धन सिंह की कॉल डिटेल खंगाली जाए तो शिकारियों से घटना के बाद हुई बातचीत की हकीकत भी सामने आ जाएगी।
मंत्री सिसौदिया ने कहा कि जयवर्धन सिंह की कॉल डिटेल निकालने पर यह साफ हो जाएगा कि घटना के बाद शिकारियों ने इनसे बातचीत की थी। ये पिता पुत्र अपराधियों को संरक्षण देते हैं। अगर इनका अपराधियों को कोई संरक्षण नहीं है। तो ये इसका खंडन करें। इन अपराधियों में शिकार,दारू,खनिज और लकड़ी माफिया शामिल हैं।
इसके अलावा मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि उन्होंने राधौगढ़ इलाके की जमीनों की जांच को गुना कलेक्टर को बोला है। जिन कांग्रेसियों के पास अवैध जमीनों का पता चलेगा,उन पर बुलडोजर चलेगा


By - SAGAR TV NEWS
17-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.